Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIBE 20 परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AIBE 20 परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AIBE 20 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Sep 29, 2025 10:42 am IST, Updated : Sep 29, 2025 10:44 am IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

AIBE 20 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट ने आज यानी 29 सितंबर 2025 को AIBE 20 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा- XX के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार इसके लिए 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है और फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

AIBE 20: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

AIBE 20: आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये है।  वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करते समय केवल अधिकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन अपूर्ण माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कब होगा एग्जाम और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? 

अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE-20) 30 नवंबर को आयोजित होने वाली है। वहीं,  इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जाना होगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- UGC पात्रता नियमों को पूरा करने के लिए 5,000 से अधिक गेस्ट लेक्चरर्स को मिल सकता है इतना समय, पढ़ें डिटेल

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement