BSEB STET 2024 Re-registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जो इच्छुक उम्मीदवार किसी कारणवश अप्लाई करने से चूक गए थे, वे सभी bsebstet2024.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जारी किए गए नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार अब 1 मार्च कर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। बता दें कि इससे पहले रजिस्ट्रेशन विंडो 12 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक खुली थी।
अप्लाई करने वाले General / BC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को सिंगल पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये का भुगतानन करना होगा। वहीं, SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को सिंगल पेपर के लिए 760 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये का भुगतानन करना होगा।
जानकारी दे दें कि पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर II (उच्च माध्यमिक) शिक्षकों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या अभी तक घोषित नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- CUET UG 2024 की हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा, जानें और क्या-क्या हुए मेजर चेंज
संपादक की पसंद