1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET 2023 की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

CSIR UGC NET 2023 की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

 Published : Jul 17, 2023 07:36 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 07:36 pm IST

CSIR UGC NET 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है।

CSIR UGC NET 2023 की फाइनल आंसर-की जारी- India TV Hindi
CSIR UGC NET 2023 की फाइनल आंसर-की जारी Image Source : FILE

CSIR UGC NET 2023 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है। फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते। 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, 'पोस्ट चैलेंज उत्तर कुंजी - संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2022-जून 2023' पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। 
  • अब सीएसआईआर नेट अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जांचें। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि परीक्षण एजेंसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 के साथ स्कोरकार्ड भी जारी करेगी। 

बता दें कि इस परीक्षा को 6, 7 और 08 जून 2023 को 178 शहरों के 426 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। इसके लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 14 जून, 2023 को जारी की गई थी। 

ये भी पढ़ें: दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं है एक भी पेड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन