1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET December 2023: जारी हुआ रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CSIR UGC NET December 2023: जारी हुआ रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Feb 04, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 01:48 pm IST

CSIR UGC NET December 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम जारी - India TV Hindi
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम जारी Image Source : FILE

CSIR UGC NET December 2023  Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट दिसंबर, 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। 

परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन कर परिणाम को देख/डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को कोई भी स्कोर कार्ड हार्ड कॉपी में डाक या ई-मेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • फिर आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक - https://csirnet.ntaonline.in/frontend/web/scorecard/index

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन