1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET के फॉर्म में ये डिटेल्स चाहकर भी नहीं सुधार पाएंगे आप

CSIR UGC NET के फॉर्म में ये डिटेल्स चाहकर भी नहीं सुधार पाएंगे आप

 Published : Jan 04, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jan 04, 2025 06:00 am IST

सीएसआईआर नेट दिसंबर के आवेदन में करेक्शन करने का मौका 4 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में जो उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं वे यहां जान लें कि क्या सुधारा जा सकता है और क्या नहीं...

CSIR UGC NET Dec 2024- India TV Hindi
CSIR UGC NET December 2024 correction window Image Source : FILE PHOTO

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के परीक्षा फॉर्म में आज से करेक्शन कर पाएंगे, क्योंकि करेक्शन विंडो आज से शुरू हो रही है। ऐसेमें जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सावधानी नहीं रख पाए और जल्दबाजी में कुछ गलत हो गया है वे करेक्शन विंडो खुलने के बाद सुधार कर सकते हैं। सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। याद रहे कि फॉर्म में कुछ ही चीजें सुधारी जा सकती हैं।

ध्यान रहे कि करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को केवल 5 जनवरी तक ही मौका मिलेगा। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगा।

CSIR UGC NET December 2024: किन-किन सेक्शन में कर सकते हैं सुधार?

उम्मीदवार का जानकार खुशी होगी कि सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म में सुधार के लिए उन्हें मौका मिल रहा जिन्होंने फॉर्म भरते समय आधार कार्ड यूज नहीं किया, अब वे जन्म तिथि, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार, आधार कार्ड इस्तेमाल करने वाले कैंडिडेट्स को भी जन्म तिथि, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम वाले सेक्शन में बदलाव की अनुमति ही दी जाएगी। 

CSIR UGC NET December 2024 Exam: क्या-क्या नहीं सुधार सकते

वहीं, एनटीए उम्मीदवारों को फॉर्म में उम्मीदवार का नाम, फोटो, सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी पता व अस्थायी पता, एग्जाम सिटी वाले हिस्से में बदलाव की अनुमित नहीं देगा।

CSIR UGC NET December 2024 Exam: ऐसे करें आवेदन

  • सीएसआईआर नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब, होमपेज पर सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां लॉग इन करें और बदलाव करें और सेव करें।
  • अब फ़ॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार क्रास चेक कर लें और फिर सबमिट कर दें। 
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

CSIR UGC NET December 2024 Exam: कब होगी परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 से 28 फरवरी, 2025 तक होगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, एनटीए इस एग्जाम के लिए कुल 180 मिनट का समय देगा। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा। परीक्षा के सफल संचालन के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन