1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HPTET जून 2025: जेबीटी और टीजीटी संस्कृत की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

HPTET जून 2025: जेबीटी और टीजीटी संस्कृत की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 08, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 06:58 pm IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से एचपीटीईटी जून परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) जून 2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) संस्कृत विषय शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक बोर्ड की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि टीईटी परीक्षाएं 12 जुलाई 2025 को आयोजित की जानी हैं। 

जेबीटी टीईटी परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि टीजीटी (संस्कृत) टीईटी परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि ढाई घंटे है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र अवश्य ले जाना होगा, क्योंकि प्रवेश पत्र के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक HPBOSE वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'TET' लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरें।
  • अब उम्मीदवार उस विवरण को सबमिट करें।
  • आखिरी में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link

इस वर्ष जेबीटी टीईटी परीक्षा में 5,731 पंजीकृत उम्मीदवार हैं, और टीजीटी संस्कृत टीईटी में 1,046 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश में जेबीटी परीक्षा के लिए 51 परीक्षा केंद्र और टीजीटी (संस्कृत) परीक्षा के लिए 43 केंद्रों की व्यवस्था की है।

जरूरी जानकारी 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन किसी भी विसंगति से बचने के लिए उल्लिखित सभी विवरणों को चेक करें। किसी भी विसंगति के मिलने पर सूचना तुरंत वेबसाइट पर दिए गए संपर्क नंबर के माध्यम से बोर्ड को दी जानी चाहिए। अधिक सहायता के लिए, उम्मीदवार HPBOSE हेल्पलाइन 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन