1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE- NEET परीक्षाओं के लिए तैयार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

JEE- NEET परीक्षाओं के लिए तैयार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 01:02 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बातचीत कर उन्हें प्रदेश में जेईई और नीट की परीक्षाएं सुरक्षित और सुदृढ़ रूप से करवाने का भरोसा दिलाया।

JEE NEET ready for examinations Chief Minister Trivendra...- India TV Hindi
JEE NEET ready for examinations Chief Minister Trivendra Singh Rawat Image Source : GOOGLE

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बातचीत कर उन्हें प्रदेश में जेईई और नीट की परीक्षाएं सुरक्षित और सुदृढ़ रूप से करवाने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया कि निशंक ने भी केंद्र की तरफ़ से प्रदेश सरकार को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि ‘‘हम परीक्षाएँ कराने को वचनबद्ध हैं’’।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन