1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. KTET October 2023 के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

KTET October 2023 के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2023 05:41 pm IST,  Updated : Nov 05, 2023 05:41 pm IST

KTET October 2023: केरल पारीक्षा भवन की तरफ से केटीईटी अक्टूबर 2023 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 6 नवंबर से शुरू कर दी जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवारव आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

KTET October 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। केरल पारीक्षा भवन की तरफ से केटीईटी अक्टूबर 2023 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 6 नवंबर से शुरू कर दी जाएगा। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेन के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

लास्ट डेट

जारी की गई नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है और अंतिम प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट 18 नवंबर, 2023 है। 

इस तारीख को होगी परीक्षा 

बता दें कि KTET के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 29 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन दो शिफ्ट होंगी- पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

KTET October 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  • सबसे पहले KTET की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • यदि आवश्यक हो तो दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आखिरी में पेज सबमिट करें और डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणियों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए केटीईटी आवेदन शुल्क ₹500 है। जबिक एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह ₹250 है। 

ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा कब हुआ

AIIMS में फैकल्टी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन