1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MHT CET 2020 Exam Dates: इस तारीख को आयोजित होगी महाराष्‍ट्र CET परीक्षा, चेक करें डेटशीट

MHT CET 2020 Exam Dates: इस तारीख को आयोजित होगी महाराष्‍ट्र CET परीक्षा, चेक करें डेटशीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 02:03 pm IST

महाराष्ट्र में सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, MHT CET 2020 का आयोजन 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2020 के बीच किया जाएगा। परीक्षा तिथियों की सूचना राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी है।

mht cet 2020 exam dates check date sheet- India TV Hindi
mht cet 2020 exam dates check date sheet Image Source : PTI

MHT CET 2020 Dates: महाराष्ट्र में सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, MHT CET 2020 का आयोजन 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2020 के बीच किया जाएगा। परीक्षा तिथियों की सूचना राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी है। आज मंत्री ने अंतिम वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षाओं के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. हालांक‍ि यूनिवर्स‍िटी एग्‍जाम की तारीखों की घोषणा फ‍िलहाल नहीं की गई है। MHT CET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एक विस्तृत संशोधित शेड्यूल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा. COVID-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विभाग को MHT CET के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखों का पुनर्निर्धारण करना पड़ा था।

वहीं यह परीक्षा किस प्रकार यानी कि ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जाएगी और परीक्षा का प्रकार क्या होगा, इनके बारे में जल्द ही विस्तृत सूचना महाराष्ट्र सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन