1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा मुहैया कराएगी ओडिशा सरकार

NEET परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा मुहैया कराएगी ओडिशा सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 03:06 pm IST

ओडिशा की सरकार ने रविवार को होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Odisha government will provide free transportation and...- India TV Hindi
Odisha government will provide free transportation and accommodation facility to the candidates taking NEET exam Image Source : GOOGLE

भुवनेश्वर। ओडिशा की सरकार ने रविवार को होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रविवार को राज्य के सात शहरों में 83 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल 37,459 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नीट की राज्य नोडल अधिकारी पॉली पटनायक ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा का इंतजाम किया है।’’ उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और लाने के लिए निशुल्क सरकारी बसें उपलब्ध रहेंगी। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉलों का सख्ती से पालन करते हुए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन