1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET 2023: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो हुई एक्टिव, जानें क्या है लास्ट डेट

UGC NET 2023: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो हुई एक्टिव, जानें क्या है लास्ट डेट

 Published : Jun 02, 2023 03:15 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 03:15 pm IST

UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से यूजीसी नेट 2023 के आवेदन में सुधार करने के लिए आज यानी 2 जून 2023 को एप्लीकेशन करेक्शन विंडों को ओपन कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET 2023: यूजीसी नेट 2023 जून सेशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से यूजीसी नेट 2023 के आवेदन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडों को ओपन कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स को अपने आवेदन में कुछ सुधार करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं। 

अपने आवेदन में सुधार करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ध्यान दें कि वे कल यानी 3 जून 2023 तक अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर लें। क्यों कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कल एप्लीकेशन विंडों को बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। 

ऐसे करें एप्लीकेशन में करेक्शन(How to edit the UGC NET 2023 application form) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'यूजीसी-नेट जून 2023 (सुधार विंडो)' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर ले जाएगा जहां आपको आवेदन पत्र, आवेदन संख्या, पासवर्ड, सुरक्षा पिन डालना होगा और साइन इन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद UGC-NET जून 2023 फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आखिरी में फॉर्म को चेक करें और फिर सबमिट कर दें। 

ये भी पढ़ें: ऐसा देश जहां एक भी नदी नहीं है, फिर कैसे पूरी होती है वहां पानी की जरूरत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन