1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UK फॉरेस्ट गार्ड के भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

UK फॉरेस्ट गार्ड के भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें कैसे करें डाउनलोड

 Published : Jan 12, 2023 11:06 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 11:06 pm IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC) की तरफ से फॉरेस्ट गर्ड भर्ती एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : UKPSC.NET.IN

UKPSC Forest Guard Exam Admit Card: उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी  खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC) की तरफ  से फॉरेस्ट गर्ड भर्ती एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स  UKPSC रिक्रूटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर प्रवेश पत्र(Admit Card) को डाउनलोड कर सकते हैं। 

एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड की इस रिक्रूटमेंट के लिए एग्जाम का आयोजन 22 जनवरी 2023 को कराया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। एग्जाम का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कराया जाएगा। यह भर्ती एग्जाम प्रदेश के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगा। 

वैकेंसी डिटेल्स
इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से कुल 894 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 473 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं, एससी के लिए 37 पदों पर, एसटी के लिए 164 पदों पर, ओबीसी के लिए 126 पदों पर और EWS के 94 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें महिलाओं के लिए 268 पद रिजर्व्ड हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें प्रवेश पत्र को डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Latest Update के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर Admit Card for Forest Guard Exam 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Click Here for Admit Card के ऑप्शन पर जाएं।
  • फिर अगले पेज पर ई-मेल, एप्लीकेशन नंबर या नाम और डेट ऑफ बर्थ से लॉगइन कर सकते हैं।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • आखिरी में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन