1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और 12वीं की परीक्षा के लिए तय किए परीक्षा केंद्र, सचिव भगवती सिंह ने दी ये जानकारी

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और 12वीं की परीक्षा के लिए तय किए परीक्षा केंद्र, सचिव भगवती सिंह ने दी ये जानकारी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 30, 2025 07:22 am IST,  Updated : Dec 30, 2025 07:47 am IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिए हैं।

सांकेतिक - India TV Hindi
सांकेतिक Image Source : PTI

प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। 8033 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी। यूपी बोर्ड की‌ 2026 की परीक्षा में 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाई स्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी।

8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राज्य में 8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि 596 स्कूल, 3453 ऐडेड और 3984 अन ऐडेड स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 585 परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। 7448 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे लेकिन 8033 को ही चुना गया।

इस टाइम पर होगी परीक्षाएं

बता दें कि क्लास 10 के हिंदी और प्राइमरी हिंदी की परीक्षाएं पहले 16 फरवरी, 2026 को सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होनी थीं, जिन्हें अब बदलकर 18 फरवरी, 2026 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, क्लास 12 के जनरल हिंदी और हिंदी के पेपर अब 18 फरवरी, 2026 को दोपहर की शिफ्ट में 2 बजे से 5:15 बजे तक होंगे, जो पहले 16 फरवरी, 2026 को होने थे। संस्कृत का पेपर, जो मूल रूप से 10 मार्च, 2026 को होने वाला था, अब 12 मार्च, 2026 को दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन