1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP ITI Admission: यूपी ITI में अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

UP ITI Admission: यूपी ITI में अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 11:36 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 11:36 am IST

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) में दाखिले के लिए किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को एक हफ्ते के लिए एक बार फिर बढ़ा दिया गया है

up iti admission last date extended- India TV Hindi
up iti admission last date extended Image Source : GOOGLE

UP ITI Admission Date Extended: इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) में दाखिले के लिए किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को एक हफ्ते के लिए एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। आईटीआई में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2020 तक सबमिट कर सकते हैं. इससे पहले दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2020 की गयी थी.

इस लिहाज से राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (एससीवीटी) ने अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका प्रदान किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो किसी भी वजह से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे वे अभ्यर्थी एससीवीटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.scvtup.in पर लॉग इन कर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। पहली बार आवेदन करने वाले जनरल + ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 250/- रूपए और एससी / एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 150/- रूपए जमा करना होगा.     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UP