JEECUP 2023: यूपीजेईई 2023 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से UPJEE 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 20 जून 2023 को समाप्त कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
कल खुल जाएगी करेक्शन विंडो
वहीं, आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को कल यानी 21 जून 2023 को खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद जिन कैंडिडेट्स अपने आवेदन में सुधार करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेक्शन विंडो के जरिए अपने एप्लीकेशन में एडिटिंग कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट 27 जून 2023 है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हैं और ₹300/- सामान्य वर्ग या ओबीसी से संबंधित हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
ये भी पढ़े: Draupadi Murmu Birthday: 'झोपड़ी से रायसीना हिल्स तक का सफर', जानिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन की संघर्ष यात्रा
जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर
संपादक की पसंद