1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल किया जारी, जानिए परीक्षा डेट

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल किया जारी, जानिए परीक्षा डेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2021 08:16 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 08:16 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल  घोषित कर दिया है। लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा 21 नवंबर 2021 को होगी। UPSC ESE 2021 एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट किया जाएगा।

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल किया जारी, जानिए परीक्षा डेट- India TV Hindi
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल किया जारी, जानिए परीक्षा डेट Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) परीक्षा 2021 का टाइम टेबल  घोषित कर दिया है। लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा 21 नवंबर 2021 को होगी। UPSC ESE 2021 एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट किया जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को एग्‍जाम टाइम टेबल और सब्‍जेक्‍ट कोड के बारे में सूचित किया है।   

सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग का पेपर 1 सुबह की पाली 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग परीक्षा का पेपर 2 शाम की पाली यानी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर की टाइमिंग 3 घंटे की होगी और कुल 300 अंकों की होगी।  

जानिए सब्जेक्ट और परीक्षा के ब्रांच कोड के बारे में

  • सिविल इंजीनियरिंग पेपर-1 (कन्वेंशनल)- 13
  • सिविल इंजीनियरिंग पेपर-2 (कन्वेंशनल)- 14
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-1 (कन्वेंशनल)- 23
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-2 (कन्वेंशनल)- 24
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर-1 (कन्वेंशनल)- 33
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर-2 (कन्वेंशनल)- 34
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग पेपर-1 (कन्वेंशनल)- 43
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग पेपर-2 (कन्वेंशनल)- 44

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रेग्यूलर विजिट करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन