1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2026 के आवेदन आज से, जान लें कहां करना है अप्लाई और ये नया नियम

UPTET 2026 के आवेदन आज से, जान लें कहां करना है अप्लाई और ये नया नियम

 Published : Mar 27, 2026 10:52 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 10:58 am IST

UPTET 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप भी UPTET 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की लास्ट 26 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन जमा कर दें। वहीं, आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 1 मई 2026 है। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। 

फर्जी वेबसाइट के संबंध में नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है यूपी टीईटी 2026 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट uptet2026.in बनाई गई है। ये वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है। नोटिस में आयोग ने कहा है कि इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ही आवेदन करें। 

नोटिस के लिए सीधा लिंक

UPTET 2026 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर यूपीटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

फॉर्म भरते समय देनी होगी ये जानकारी

इस बार परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं। इस बार उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह बताना होगा कि उनका कोई जुड़वा (ट्विन) भाई या बहन है या नहीं। अगर है, तो उसकी भी पूरी जानकारी देनी होगी- जैसे नाम, लिंग, पहचान पत्र और क्या वह भी इसी परीक्षा में शामिल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन