1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. क्या CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

क्या CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

 Published : Apr 30, 2026 03:35 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 03:35 pm IST

CUET UG 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने CUET UG परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सबसे पहले बता दें कि CUET UG परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।

CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकन नेगेटिव मार्किंग को लेकर हर उम्मीदवार के मन में सवाल होती ही है कि होगी या नहीं। तो बता दें कि CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए इस परीक्षा में एक अंक काट लिया जाएगा यानी नेगेटिव मार्किंग होगी।

मार्किंग स्कीम

  • परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 मार्क ( माइनस 1)
  • अनआन्सर्ड/ अनअटेंप्टेड के लिए 0

एग्जाम सिटी स्लिप को कैसे करें चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर Advance City Intimation for CUET (UG) – 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम सिटी खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई के बीच भारत और विदेशों में कई केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। विषय और भाषा के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल, उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई गई 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' में दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- UGC NET June 2026 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन