1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. खुशखबरी! यूपी में होगी बंपर भर्ती, 20 हजार पदों के लिए मंजूरी; यहां पढ़ें हर एक डिटेल

खुशखबरी! यूपी में होगी बंपर भर्ती, 20 हजार पदों के लिए मंजूरी; यहां पढ़ें हर एक डिटेल

 Published : Aug 26, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 04:02 pm IST

अगर आप भी यूपी में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है। इस भर्ती से संबंधित डिटेल्ड विवरण को आप सभी नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

यूपी में 20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती (सांकेतिक फोटो) - India TV Hindi
यूपी में 20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। यूपी में नौकरियों का पिटारा खुल गया है। जानकारी के अनुसार राज्य में 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि यह भर्ती संविदा पर होगी। सरकार ने प्रदेश में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक(कंडक्टर) के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। 

एजुकेटर और कंडक्टर के कितने-कितने पदों पर होगी भर्ती  

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगा। वहीं, 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।

7000 बसों का बेड़ा बढ़ाने काम शुरू

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(UPSRTC) में लगभग 7000 बसों को बढ़ाने के लिए काम का आगाज हो चुका है। इनमें से लगभग 2 हजार डीजल, CNG और 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें कॉन्ट्रैक्ट पर चलाई जाएंगी। इन बसों में कंडक्टरों की तैनाती हेतु संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टर्स की भी भर्ती की जाएगी।

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। इस दौरान कंडक्टरों की सीधी भर्ती के लिए ऐलान किया गया था। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक कार्मिक की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन कितने कैंडिडेट्स ने छोड़ा एग्जाम, चौंका देंगे आंकड़े

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं Karan Johar?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।