1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हिमाचल प्रदेश सरकार का ऐलान, अब 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और शैक्षणिक संस्थान

हिमाचल प्रदेश सरकार का ऐलान, अब 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और शैक्षणिक संस्थान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 02:12 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 02:12 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते नये मामलों को देखते हुये राज्य के शैक्षिक संस्थान

Government of Himachal Pradesh announced, schools and...- India TV Hindi
Government of Himachal Pradesh announced, schools and educational institutions will be closed till April 15 Image Source : FILE

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते नये मामलों को देखते हुये राज्य के शैक्षिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने इससे पहले 27 मार्च से 4 अप्रैल तक स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की थी.

ठाकुर ने कुल्लू में संवाददाताओं से कहा कि अब इस बंद को बढ़ा कर 15 अप्रैल तक कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से लगने वाले हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों - उना, कांगड़ा और सोलन में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में फिलहाल 3221 उपचराधीन मरीज हैं. प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 64,014 हो गयी है और 1,039 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।