1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गुजरात बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया, इस तारीख से शुरू हो जाएंगे बोर्ड एग्जाम

गुजरात बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया, इस तारीख से शुरू हो जाएंगे बोर्ड एग्जाम

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 06, 2024 04:45 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 04:46 pm IST

गुजरात बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 जारी कर दिया है। कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा डेट्स, छुट्टियां आदि विवरण शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

गुजरात बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 जारी- India TV Hindi
गुजरात बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 जारी Image Source : FILE

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी GSHSEB ने शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 जारी कर दिया है।  शैक्षणिक कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, GSHSEB कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथियां, छुट्टियों की संख्या, कार्य तिथियां और छुट्टियों की तिथियां शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, GSHSEB कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 को 27 फरवरी से लेकर 13 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। गुजरात बोर्ड के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार, कक्षा 9 से 12 के लिए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 23 अक्टूबर तक निर्धारित है। कक्षा 9 से 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 से 19 अप्रैल तक आयोजित की जानी हैं।

गुजरात बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25: अवकाश

गुजरात बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 21 दिन की दिवाली की छुट्टियां होंगी। GSEB शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार, दिवाली की छुट्टियां 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक निर्धारित की गई हैं। गुजरात बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024 के अनुसार 35 दिन की गर्मी की छुट्टियां होंगी। गुजरात के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 5 मई से 8 जून 2025 तक रहेंगी। GSEB कैलेंडर के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कुल 80 छुट्टियां होंगी। 

कितने कार्य दिवस 

गुजरात बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार कुल 243 कार्य दिवस और 6 स्थानीय छुट्टियां होंगी।

GSEB बोर्ड परीक्षा 2024 की तिथियां

GSEB कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 13 मार्च तक निर्धारित है। HSEB SSC, HSC 2024 की डेट शीट संभवतः अक्टूबर में घोषित की जाएगी। GSEB कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल मारपीट केस: बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 16 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू Radhika Merchant?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।