1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हरियाणा के स्कूलों में बढ़े कोरोना के मामले, सरकार ने 30 नवंबर तक किए बंद

हरियाणा के स्कूलों में बढ़े कोरोना के मामले, सरकार ने 30 नवंबर तक किए बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 10:33 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 10:33 am IST

राज्य के शिक्षा विभाग ने 30 नवंबर तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

Haryana Schools - India TV Hindi
Haryana Schools  Image Source : PTI

सितंबर अक्टूबर कोरोना के घटते मामलों के चलते जहां सरकार अनलॉक लागू कर रही थीं, वहीं नवंबर में भारत कोरोना की लहर की चपेट में है। दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए स्कूलों को बंद कर दिया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने 30 नवंबर तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के स्कूलों को खोलने को लेकर फैसला अब 30 नवंबर को किया जाएगा। 

इससे पहले हरियाणा के कई सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने के बाद कोरोना के नए मामले सामने आए थे। कई स्कूलों में बच्चे और स्कूल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई जिलों में कोरोना का ग्राम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते राज्य के कई जिलों में प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। 

राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रेवाड़ी और जींद जिले के स्कूलों में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिली है। जिन स्कूलों में कोविड पॉजिटिव मिले हैं उनको 14 दिन के लिए बंद किया गया है। गुर्जर ने कहा था क‍ि को‍विड-19 के तमाम एहतियात स्कूलों में बरते जा रहे हैं और जरूरत पड़ी तो हरियाणा सरकार स्कूल खोलने के अपने आदेश को वापस भी ले सकती है। फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।