1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, पहली छुट्टी कल, जान लें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल; ये रही लिस्ट

अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, पहली छुट्टी कल, जान लें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल; ये रही लिस्ट

 Published : Oct 01, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 01:03 pm IST

October Holidays: छुट्टी को लेकर बच्चे कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड रहते हैं। इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि इस अक्टूबर महीने में कितनी दिन की छुट्टी होने वाली है।

अक्टूबर में कितनी होंगी स्कूलों की छुट्टियां- India TV Hindi
अक्टूबर में कितनी होंगी स्कूलों की छुट्टियां Image Source : PEXELS

आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इस माह छुट्टियों की भी भरमार है। बात जब छुट्टियों की आती है तो इसे लेकर बच्चों से लेकर बड़े तक उत्साहित होते हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसमें हर किसी का मानसिक स्तर लगभग एक सा ही होता है, क्यों कि हर कोई छुट्टी तो आखिर चाहता ही है। लेकिन स्कूल के बच्चों के अंदर छुट्टियों को लेकर एक अलग ही उत्सुकता होती है। पूरे सप्ताह स्कूल जाते हुए वे अपनी संडे की छुट्टी का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्यों कि बच्चों का स्वभाव ही कुछ ऐसा होता है। इस खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि इस माह यानी अक्टूबर में स्कूली बच्चों के लिए संडे को मिलाकर कुल कितने अवकाश पड़ने वाले हैं। 

देश में हर राज्य में अलग-अलग बोर्ड हैं। हर राज्य में छुट्टियों का कैलेंडर अपना अलग होता है। तो ऐसे में राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो समूचे देश में होती हैं। आइए जानते हैं कि इस माह यानी अक्टूबर में कितने हॉलीडे हैं। 

अक्टूबर में स्कूलों की कितनी छुट्टियां?

इस महीने यानी अक्टूबर में मुख्य रूप से चार दिन की छुट्टी पड़ रही है। वहीं, इस माह कुल चार रविवार की छुट्टी है। अगर रविवार की छुट्टियों को मिलाकर देखा जाए तो इस माह में कुल 8 छुट्टियां पड़ने वाली हैं। कौन सी छुट्टी किस दिन किसलिए पड़ रही है,  इसकी जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट के जरिए देख सकते हैं। 

  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
  • 12 अक्टूबर- दशहरा
  • 17 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 31 अक्टूबर- दिवाली

17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। इस दिन देश के हर राज्य में छुट्टी नहीं होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ अवकाश ऐसे भी होती हैं जो हर स्टेट के मुताबिक सिर्फ उसी राज्य में होती हैं। इसे आप ऐसे समझें कि कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करती हैं। लेकिन कुछ नेशनल होलीडेज होते हैं जो लगभग पूरे देश में लागूहोते हैं। 

ये भी पढ़ें-

रेलवे में एक टेक्नीशियन को कितनी मिलती है सैलरी? 

MP TET 2024 का क्या है एग्जाम पैटर्न? आज से शुरू हो रहे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।