1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग? समझें यहां पूरी अंकन योजना

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग? समझें यहां पूरी अंकन योजना

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Sep 07, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 02:15 pm IST

अगर आप भी UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मार्किंग स्कीम क्या है? अगर नहीं, तो आइए इस खबर जरिए जानते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग- India TV Hindi
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग Image Source : FILE

जो उम्मीदवार UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी के लिए ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को अब अपनी आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में क्या आपको पता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे मार्किंग होगी? मार्किंग स्कीम क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज हम इस खबर के जरिए आपको इस जानकारी से अवगत कराएंगे। 

क्या है मार्किंग स्कीम? 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम को उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

मार्किंग स्कीम के मुताबिक, उम्मीदवारों को हर सवाल का सही उत्तर देने पर दो अंक मिलेंगे। 

वहीं, हर गलत उत्तर के लिए  0.5 अंक काट लिए जाएंगे। 

कब जारी होगी आंसर-की? 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद अब कैंडिडेट्स आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि आंसर-की को जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। 

एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। साथ ही मार्किंग स्कीम के मुताबिक अपने अंकों की संभावित गणना भी कर सकेंगे। 

आंसर-की जारी होने के बाद क्या?

एक बार आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अगर उससे सेटिस्फाई नहीं है तो वे ऑब्जेक्शन रेज कर सकता है। आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो को खोला जाएगा। उम्मीदवार उसके जरिए अपनी आपत्ति उठा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को निर्धारित प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क भी देना होगा।

कब हुई थी परीक्षा 

समूचे उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पांच दिनों(23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024) में आयोजित की गई थी। प्रत्येक दिन परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था। इस बार परीक्षा के लिए कड़े व बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  

ये भी पढ़ें- कितनी पढ़ी लिखी हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा? IIM में हुआ एडमिशन  
इस राज्य में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? आज है आवेदन करने की लास्ट डेट
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।