1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HSSC CET मेन परीक्षा आंसर-की जारी, जाने कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

HSSC CET मेन परीक्षा आंसर-की जारी, जाने कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Published : Feb 21, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 08:44 pm IST

HSSC CET Main Answer Key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HSSC CET Main Answer Key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। वे सभी जो एचएसएससी सीईटी मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 22 से 24 फरवरी के बीच आपत्तियां उठा सकेंगे। नियत तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए डाउनलो करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

HSSC CET Main Answer Key 2024 के खिलाफ कैसे करें ऑब्जेक्शन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं। 
  • इसके बाद “उत्तर कुंजी पर आपत्ति आमंत्रित करना (समूह संख्या 01, 02 और 49-बी परीक्षा) पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप आपत्तियां उठाएं। 
  • फिर इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

बता दें कि आयोग ने 18 फरवरी को सुबह और शाम के सत्र में लिखित परीक्षा आयोजित की था। अभ्यर्थी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जीके और हिंदी से पूछे गए प्रश्नों में से जानें इन दस सवालों के सही जवाब, पढ़ें यहां

कौन सी है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।