1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 'मेरे पास कोई चॉइस नहीं बची थी,' यूट्यूब चैनल को लेकर विवाद के बीच बेंगलुरु के इंजीनियर ने छोड़ा गूगल

'मेरे पास कोई चॉइस नहीं बची थी,' यूट्यूब चैनल को लेकर विवाद के बीच बेंगलुरु के इंजीनियर ने छोड़ा गूगल

 Published : Jan 13, 2026 11:32 am IST,  Updated : Jan 13, 2026 11:32 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट में, अर्पित भयानी ने बताया कि उन्हें गूगल में अपनी भूमिका और अपने बाहरी काम, खासकर अपने एजुकेशनल YouTube चैनल और ऑनलाइन कोर्स के बीच टकराव की वजह से इस्तीफा देना पड़ा।

यूट्यूब चैनल को लेकर विवाद के बीच बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने छोड़ा गूगल- India TV Hindi
यूट्यूब चैनल को लेकर विवाद के बीच बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने छोड़ा गूगल Image Source : X @ARPIT_BHAYANI

बेंगलुरु में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित भयानी ने अपनी बाहरी प्रोफेशनल एक्टिविटीज से जुड़े कानूनी विवाद के कारण गूगल से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी साझा की। एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा, कि उनका जाना गूगल में उनकी भूमिका और उनके बाहरी काम, खासकर उनके एजुकेशनल YouTube चैनल और ऑनलाइन कोर्स के बीच टकराव के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि इसमें गूगल के लीगल डिपार्टमेंट को शामिल होना पड़ा, जिसके बाद भयानी को लगा कि उनके पास रिजाइन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था।

एक्स पर किए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कल गूगल में मेरा आखिरी दिन था। यह मीठा-कड़वा नहीं, बल्कि पूरी तरह से कड़वा पल था। मेरा छोड़ने का कोई प्लान नहीं था, लेकिन मेरे पास कोई चारा नहीं बचा था। मुझे अपने बाहरी काम (कोर्स और YouTube) के साथ टकराव की वजह से छोड़ना पड़ा, और जब लीगल मामला शामिल हो जाता है, तो आप ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते।"

'मैं कुछ बहुत अच्छे इंजीनियरों और अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा था'

पोस्ट में आगे लिखा है, "मुझे उस डोमेन को छोड़ने का दुख है जिससे मुझे बहुत प्यार है - इन-मेमोरी डेटाबेस। मुझे दुख है क्योंकि मैं कुछ बहुत अच्छे इंजीनियरों और सच में अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा था। मुझे दुख है क्योंकि बनाने के लिए बहुत सारी अच्छी चीज़ें बची थीं। मुझे दो मौके देने के लिए मैं गूगल का हमेशा आभारी रहूंगा। दोनों ही बहुत संतोषजनक थे और ऐसी चीजें थीं जिन्होंने मुझे एक बेहतर इंजीनियर और ऑपरेटर बनाया।"

अर्पित भयानी पोस्ट पर कई यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट भी किए, यह यूं कहें कि सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई। एक यूजर वे लिखा, "यह दुख की बात है! किसी को जलन हुई, वरना मुझे आपकी ऑफिशियल ज़िम्मेदारियों और YouTube/कोर्स के बीच कोई टकराव नहीं दिखता। यह गूगल का नुकसान है। आप जो भी चुनेंगे, उसमें कमाल करेंगे!" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे यार, यह सुनकर बहुत बुरा लगा। आपके ट्रैक रिकॉर्ड और रेप्युटेशन को देखते हुए, मुझे यकीन है कि आपको जल्द ही कोई शानदार मौका मिलेगा।" एक और यूजर ने लिखा, "यह सुनकर बहुत दुख हुआ, लेकिन साथ ही यह आपको एक्सपेरिमेंट करने और इंजीनियरिंग के प्रति प्यार के लिए दुनिया को एजुकेट करने का ज़्यादा समय भी देता है! ऑल द बेस्ट सर!!"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।