1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IGNOU July Admission 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

IGNOU July Admission 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 11:20 pm IST

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU की तरफ से इग्नू जुलाई 2023 सेशन, ऑनलाइन और ओपन और दूरस्थ शिक्षा मोड (ओडीएल) दोनों के सभी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU की तरफ से इग्नू जुलाई 2023 सेशन, ऑनलाइन और ओपन और दूरस्थ शिक्षा मोड (ओडीएल) दोनों के सभी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख  20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन इच्छुक उम्मूीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवोदन कर सकते हैं। साथ ही, विश्वविद्यालय ने पिछले सेमेस्टर के उम्मीदवारों के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो छात्र दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे अपना आवेदन इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ऑनलाइन और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों दोनों के रजिस्ट्रेशन के लिए विलंब शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। आवेदकों को 20 सितंबर या उससे पहले आवेदन जमा करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट iop.ignouonline.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'नया पंजीकरण लिंक' पर क्लिक करें। 
  • फिर यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको उपयोगकर्ता नाम, आवेदक का पूरा नाम, पता, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, कैप्चा और अन्य विवरण भरने होंगे।
  • सफल पंजीकरण के बाद, क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • इसके बाद दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आखिरी में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें-  सबसे पहले किस देश में छपा था कागज का करेंसी नोट

Sarkari Naukri: सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका, यहां 20 हजार पदों पर निकली भर्ती; नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।