1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडिया पोस्ट में निकली डाक सेवक भर्ती, शुरू हुए आवेदन; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इंडिया पोस्ट में निकली डाक सेवक भर्ती, शुरू हुए आवेदन; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 31, 2026 02:06 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 02:06 pm IST

इंडिया पोस्ट में डाक सेवक भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप इंडिया पोस्ट में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडिया पोस्ट में डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 14 फरवरी 2026 है। वहीं, इसके लिए फीस पेमेंट और ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिशन के लिए आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि तक या इससे पहले ही अपने आवेदन को सबमिट कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

किन पदों को भरा जाएगा? 

इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्टमास्ट (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों को भरा जाएगा।

करेक्शन विंडो

इस भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 18 फरवरी को खोली जाएगी जो 19 फरवरी 2026 तक चलेगी। 

पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 है। 

एलिजिबिलिटी

आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 पास किया हो। उम्मीदवारों ने क्लास 10 तक गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, साइकिल चलाने का कौशल और रोज़ी-रोटी के पर्याप्त साधन जरूरी हैं। सिलेक्शन क्लास 10 के अंकों से बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- 

रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 22000 से ज्यादा वैकेंसी; आवेदन शुरू; पढ़ लें एलिजिबिलिटी समेत हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।