1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जब हर Train के पीछे बना होता है 'X' का निशान, तो फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं; आखिर क्या है वजह

जब हर Train के पीछे बना होता है 'X' का निशान, तो फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं; आखिर क्या है वजह

 Published : Jul 18, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 06:04 pm IST

Indian Railway: अपनी रेल यात्रा के दौरान आपने गौर किया ही होगा कि ट्रेन के आखिरी कोच पर 'X' का निशान बना होता है, लेकिन वंदे भारत पर ऐसा कोई निशान नहीं बना होता है। अब सवाल ये उठता है कि ऐसा क्यों? आज हम आपको इस खबर के जरिए इसी बात के बारे में बताएंगे।

हर Train के पीछे बना होता है 'X', फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
हर Train के पीछे बना होता है 'X', फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

Indian Railway: हमारे देश में लाखों लोग रोजाना रेल से सफर करते हैं। भारत में रेल से भारी मात्रा में लोगों के सफर करने का एक कारण जहां सुलभ और आरामदायक यात्रा है। वहीं, दूसरा रेलवे का सस्ता किराया भी है जो किसी और यातायात के साधन से थोड़ा सस्ता पड़ता है। आप सभी ने अपनी रेल यात्रा के दौरान गौर किया ही होगा कि ट्रेन के आखिरी कोच पर 'X' का निशान बना होता है, जो कि बेहद खास बात को बताता है। लेकिन वंदे भारत पर ऐसा कोई निशान नहीं बना होता है। अब सवाल ये उठता है कि ऐसा क्यों? आखिर वंदे भारत पर क्यों नहीं बना होता ये X का निशान, जबकि लगभग और सभी ट्रनों पर बना होता है। 

क्यों बना होता है X का निशान?

ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर आखिर 'X' क्यों बना होता है? बता दें कि रेलवे की दृष्टि से ये निशान बेहद जरूरी होता है जिसकी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दरअसल, ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे बना X का निशान बताता है कि ये ट्रेन का लास्ट कोच है। सभी ट्रेनों के लास्ट डिब्बे पर ही X का निशान बनाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कि स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों को ये पता चल सके कि पूरी ट्रेन गुजर चुकी है। सिक्योरिटी रीजन से ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर X के निशान को सफेद और पीले रंग से बनाया जाता है। 

वंदे भारत पर इसलिए नहीं होता ये निशान 

आप सोच रहे होंगे कि अभी तक ये तो बताया नहीं कि वंदे भारत पर आखिर ये 'X' का निशान क्यों नहीं होता है। देखिए, वंदे भारत एक हाई स्पीड ट्रेन है जो पूरी तरह से एटेच्ड है। यह ट्रेन दोनों तरफ से चल सकती है। इसीलिए वंदे भारत पर कोई 'X' का निशान नहीं होता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।