1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ITI की छात्रा को बनाया गया एक दिन का जिलाधिकारी, सुलझाईं लोगों की समस्‍याएं

ITI की छात्रा को बनाया गया एक दिन का जिलाधिकारी, सुलझाईं लोगों की समस्‍याएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2021 08:30 am IST,  Updated : Jan 26, 2021 08:30 am IST

शाहजहांपुर जिले में सोमवार को आईटीआई (ITI) की एक छात्रा गुलिस्ता को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया.

ITI student made a day collector, solved problems of people- India TV Hindi
ITI student made a day collector, solved problems of people Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली: शाहजहांपुर जिले में सोमवार को आईटीआई (ITI) की एक छात्रा गुलिस्ता को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया. इस दौरान गुलिस्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों की मदद से उनका समाधान किया. जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु अभियान के तहत वरुण सिंह ने आज आईटीआई की छात्रा गुलिस्ता का चयन किया.

18 वर्षीय गुलिस्ता ने कार्यालय में बैठकर तमाम फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से उनका समाधान किया. वही गुलिस्ता ने अपनी भी समस्या जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को बताई कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं, लेकिन परिवार उसे कोचिंग आदि के लिए बाहर नहीं भेज रहा है.इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को गुलिस्ता के परिजनों से मिलकर उनकी समस्या दूर करने का निर्देश दिया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

ITI