1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2023 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main 2023 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jan 18, 2023 09:29 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 06:11 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA ) ने JEE Main 2023 के पहले सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स पोर्टल से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2023 सिटी स्लिप जारी(सांकेतिक फाइल फोटो) - India TV Hindi
जेईई मेन 2023 सिटी स्लिप जारी(सांकेतिक फाइल फोटो) Image Source : FILE

JEE Main 2023 के एग्जाम(सेशन-1) में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA ) ने  JEE Main 2023 के पहले सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब पोर्टल से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।JEE मेंस 2023 परीक्षा दो सेशंस में आयोजित हो रही है। इस माह जनवरी में इसके पहले सेशन के एग्जाम होंगे, जो 24 जनवरी 2023 से शुरू होकर 31 जनवरी2023 तक होंगे।

नशनल टेस्टिंग एजेंसी एग्जाम के लगभग एक सप्ताह पहले सिटी स्लिप जारी कर देती है, जो इस बार भी NTA द्वारा जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले छात्र एग्जाम सेंटर्स, आवंटित शहर और एग्जाम डेट के बारे में विवरण देख सकते हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि NTA की तरफ से बहुत जल्द ही JEE Main Admit Card को भी जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट तको को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एग्जाम सिटी स्लिप को ऐसे करें चेक 

  1. सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन के लिए स्क्रोल करें।
  3. इसके बाद लिंक पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
  5. इसके बाद जरूरी जानकारी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  6. आपका पेज पर सिटी स्लिप खुल जाएगी
  7. अंत में आप सिटी स्लिप का फ्यूचर में यूज करने के लिए प्रिंटआउट निकलवा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।