1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KTET नवंबर के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

KTET नवंबर के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Nov 10, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 04:10 pm IST

कल यानी 11 नवंबर 2024 से KTET नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। एक बार शुरू हो जाने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

जिन उम्मीदवारों को KTET नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन करना है उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। केरल परीक्षा भवन सोमवार, 11 नवंबर को केटीईटी नवंबर 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। एक बार एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद पात्र उम्मीदवार जो केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे सभी केरल टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जा सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे करें आवेदन 

KTET नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, KTET नवंबर 2024 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर, आवेदन पत्र भरें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

उल्लेखनीय है कि KTET नवंबर 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना शनिवार, 9 नवंबर को जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

कब होगी परीक्षा?

इसके अतिरिक्त, केरल TET परीक्षा 18 और 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा।

आवेदन शुल्क 

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क 500/- रुपये (पांच सौ रुपये मात्र) है और एससी/एसटी तथा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250/- रुपये (दो सौ पचास रुपये मात्र) है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही जमा किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

IAS और IFS में क्या होता है अंतर? जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।