1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Madhya Pradesh: MPESB ने मिडिल स्कूल TET का नोटिफिकेशन किया जारी, जानें किस तारीख से कर सकेंगे अप्लाई

Madhya Pradesh: MPESB ने मिडिल स्कूल TET का नोटिफिकेशन किया जारी, जानें किस तारीख से कर सकेंगे अप्लाई

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jan 01, 2023 12:01 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 12:01 am IST

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड यानी MPESB ने मिडिस स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट(MSTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

MSTET के लिए नोटिफिकेशन जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
MSTET के लिए नोटिफिकेशन जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

मध्य प्रदेश में टीचिंग की लाइन में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड यानी MPESB ने मिडिस स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट(MSTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। 

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो उम्मीदवार इस मिडिल स्कूल TET वर्ग II में रुचि रखते हैं और योग्यता को पूरा करते हैं, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 30 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएंगे, जो 13 फरवरी 2023 तक चलेगी। ज्यादा जानकीरी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकता है। 

आयु सीमा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB)  द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताहबिक इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार मिनिमम उम्र सीमा 21 वर्ष  तय की गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

एग्जाम फीस

इस भर्ती परीत्रा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को एग्जाम फीस के रूप में 660 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 360 रुपये का भुगतान करना होगा। इसकी भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए से कर सकता है। ज्यादा जानकीरी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।