1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MCC NEET UG Counselling: राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MCC NEET UG Counselling: राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Sep 17, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 04:15 pm IST

एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट(प्रोविजनल) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड 2 (MCC NEET UG 2025) का सीट आवंटन परिणाम(प्रोविजनल) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे सभी MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम में किसी भी विसंगति को 18 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से डीजीएचएस के एमसीसी को सूचित किया जा सकता है, जिसके बाद अनंतिम परिणाम को 'अंतिम' माना जाएगा। 

नोटिस में आगे लिखा है, "अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक है और इसमें परिवर्तन हो सकता है। अभ्यर्थी अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।" नोटिस में आगे लिखा है, "अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें।"

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध NEET UG काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, एसआई और एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।