1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीता अंबानी के ड्राइवर की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक दिन के चाय की कीमत है इतने लाख!

नीता अंबानी के ड्राइवर की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक दिन के चाय की कीमत है इतने लाख!

 Published : Jan 09, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 01:12 pm IST

अंबानी के घर में काम करने वाले स्टाफ की सैलरी लाखों में है। इनमें से कुछ स्टाफ के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं। अंबानी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

नीता अंबानी- India TV Hindi
नीता अंबानी Image Source : PTI

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जो मुंबई के सबसे मंहगे स्कूल धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फांउडर हैं। अक्सर लोगों में चर्चा का विषय बना रहता है कि नीता अंबानी के ड्राइवर की कितनी सैलरी होगी। नीता अंबानी के पास काफी-काफी मंहगी लग्जरी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी परिवार के पास 500 गाड़ियां हैं। काफी कड़ी ट्रेनिंग के बाद ड्राइवर को मुकेश अंबानी या अंबानी फैमिली के किसी सदस्य की कार ड्राइव करने को मिलती है।

लाखों में स्टाफ की सैलरी

अंबानी घराने में काम करने वाले स्टाफ की सैलरी लाखों में है। इतना ही नहीं इन स्टाफ के लिए सैलरी के अलावा रहने खाने की व्यवस्था दी जाती है। साथ ही इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी देते हैं। जहां तक बात नीता अंबानी के ड्राइवर की करें तो इनके ड्राइवर की सैलरी भी लाखों में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी के ड्राइवर को हर माह 2 लाख रुपये सैलरी मिलती है। इसकी सीधा मतलब हुआ कि ड्राइवर को सालाना 24 लाख रुपये मिलते हैं। जानकार शायद आपको हैरानी हो कि अंबानी के घर में काम करने वाले कुछ नौकरों के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं। लेकिन अंबानी के यहां ड्राइवर या अन्य नौकरी मिलना इतना आसान नहीं है। ड्राइवर की नौकरी के लिए कंपनी की तरफ से कड़ा टेस्ट लिया जाता है और जो सफल हो जाता हो उसे नौकरी मिल जाती है। ड्राइवर को सेलेक्ट करते समय ये भी देखा जाता है कि संबंधित ड्राइवर रास्ते में किस तरह से आने वाली परेशानी को हैंडल करता है।

होते हैं कई मुश्किल टेस्ट

अंबानी परिवार के ड्राइवरों को कई टेस्ट पास करने जरूरी होते हैं। इसके लिए भरोसेमंद कंपनी को टेंडर दिया जाता है। ये कंपनी ड्राइवर के कई टेस्ट लेती है तब जाकर उसे अंबानी परिवार के घर पर नौकरी करने भेजती है।

पॉवरफुल बिजनेसवुमेन हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी खुद एक पॉवरफुल बिजनेसवुमेन हैं। वहीं नीता अंबानी अक्सर अपने महंगे शौक की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी ज्वैलरी, उनके हैंडबैग्स से लेकर ड्रेस और फुटवियर सभी की कीमत लाखों में होती है। अरबों की मालकिन नीता अंबानी के स्टाफ की सैलरी भी लाखों में होती है। बता दें कि सरकार की ओर से अंबानी परिवार को जेड प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है। नीता अंबानी परिवार के साथ दुनिया के सबसे महंगे रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज में से एक एंटीलिया में रहती हैं। इस आलीशान घर में अंबानी परिवार की सेवा में 600 नौकर दिन-रात लगे रहते हैं।

लाखों में चाय की कीमत

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नीता अंबानी की चाय की कीमत लाखों में है। नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपये है। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने इटरव्यू में कहा था कि वो जापान के सबसे पुराने  क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। बता दें कि नोरिटेक क्रॉकरी सोने से जड़ा होता है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। यानी एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।