1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पुलिस जीडी भर्ती के लिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, 1100 से ज्यादा है वैकेंसी

पुलिस जीडी भर्ती के लिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, 1100 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Oct 08, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 06:49 pm IST

पुलिस में कांस्टेबल (जीडी) पदों पर भर्ती निकली है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार खबर है। नागालैंड पुलिस ने कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नागालैंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट 7 नवंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कितनी है वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1176 पदों को भरा जाएगा।

कैस करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • इसके बाद आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

पात्रता मानदंड

  • पिछड़ी जनजातियों के लिए न्यूनतम मानदंड एनबीएसई से कक्षा 6 उत्तीर्ण और नागालैंड की मूल नागा जनजातियों के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से समकक्ष योग्यता होना चाहिए।
  • आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

  • चयन प्रक्रिया में शारीरिक/चिकित्सा मानक, आउटडोर (पीईटी), लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
  • केवल उन्हीं उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जो शारीरिक/चिकित्सा मानकों में फिट घोषित किए गए हैं और जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) उत्तीर्ण की है। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा जिसमें 40 अंकों के 80 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र के उत्तर देने की अवधि 2 घंटे होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नागालैंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

1700 से ज्यादा ड्राइवर और श्रमिक पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।