1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AIIMS में सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता; जानें

AIIMS में सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता; जानें

 Published : Jul 13, 2025 05:34 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 05:34 pm IST

एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIMS) में नौकरी करने  के इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए अप्लाई करने का एलिजिबिलिटी क्या है। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल  

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 152 पदों को भरा जाएगा।  

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/ एनएमसी एनबीई से मान्यता प्राप्त संबंधित डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है। क्लिनिकल हेमेटेलॉजी के लिए जनरल मेडिसन में एमडी और बाल चिकित्सा में एमडी वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। 
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकऱण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन