राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदावरों के लिए एक शानदार है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती के लिए फिर से आवेदन विंडो खोल दी है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 तक चलेगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। ऑनलाइन आवेदन में नये आवेदक, आवेदन की उक्त तिथि के दौरान भी संशोधन कर सकते हैं। अतिरिक्त ऐसे आवेदक जिन्होने पूर्व में आवेदन कर रखा है तथा नये आवेदक जो आवेदन में कुछ संशोधित करना चाहते है, आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद दिनांक 30 जून से 06 जुलाई 2025 रात 23.59 बजे तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते है।
वैकेंसी डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए संशोधित नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, 1685 पदों को और जोड़ा गया है, जिसके बाद अब इसके बाद पदों की कुल संख्या 3705 हो गई है।
किस आयु के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा(जो पंजीकृत नहीं हैं)।
- इसके बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करके ऑनगोइंग रिक्रूटमेट में पटवारी भर्ती के लिए अप्लाई करें वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान कर उसे सबमिट करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।