1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2023 11:35 am IST,  Updated : Nov 12, 2023 11:35 am IST

Chandigarh Police Recruitment 2023: अगर आप पुलिस की नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से खेल कोटा के तहत 45 कांस्टेबल (कार्यकारी) के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Chandigarh Police Recruitment 2023: नौकरी की खोज में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत 45 कांस्टेबल (कार्यकारी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया। 

Chandigarh Police Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान कांस्टेबल (कार्यकारी) की 45 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

Chandigarh Police Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए।

Chandigarh Police Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। एससी वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Chandigarh Police Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है। एससी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

Chandigarh Police Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, “स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबलों (कार्यकारी) की भर्ती” पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

ये भी पढ़ें- भारत में एक जगह ऐसी भी जहां नहीं मनाई जाती दिवाली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन