1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पदों निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पदों निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:15 am IST

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर तल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से दो सप्ताह है।

DU Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान सहायक प्रोफेसरों की 39 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

DU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

यूआर/ओबीएस/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

DU Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाएं
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिर में उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- DU Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

इस University में प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन