1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DSSSB Recruitment: कल्याण अधिकारी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

DSSSB Recruitment: कल्याण अधिकारी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2023 11:36 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 11:36 am IST

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कल्याण अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी के पद के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

कब से शुरू हो रहे आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के बाद इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 5 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी तक आवेदन कर पाएंगे, जो कि इसकी लास्ट डेट है। 

DSSSB Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी की 80 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

DSSSB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

DSSSB Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- AP Animal Husbandry Recruitment: 1800 से ज्यादा पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

भारत का पहला IIM कौन सा है
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन