1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2023 10:53 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 10:53 pm IST

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU के जाकिर हुसैन कॉलेज ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट zakirhusaindelhicollege.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU के जाकिर हुसैन कॉलेज ने नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिन है। विज्ञापन 23 दिसंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट zakirhusaindelhicollege.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

DU Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 33 नॉन टीचिंग पदों को भरा जाएगा।

DU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों और महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

DU Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.zakirhusaindelhicollege.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- भारत का एक ऐसा स्कूल जो फीस में रुपये नहीं बल्कि ये चीज लेता है

AIIMS में जूनियर रेजिडेंट के पद पर निकली भर्ती, जानें सैलरी और जरूरी डिटेल
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन