1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेत जानें सेलेक्शन प्रोसेस

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेत जानें सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : Jul 20, 2025 11:37 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:37 am IST

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में उप परियोजना अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने उप परियोजना अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 47 पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

रिक्ति विवरण

  • प्रबंधक (टेक्निकल): 3 पद
  • परियोजना अधीक्षक (टेक्निकल): 2 पद
  • उप परियोजना अधिकारी: 36 पद
  • वरिष्ठ सलाहकार: 3 पद
  • सलाहकार: 3 पद

चयन प्रक्रिया

आवश्यक योग्यता और अनुभव मानदंड तथा न्यूनतम ग्रेड सेवा/सीटीसी मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में 'वीसी मोड' पर ऑनलाइन या प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा, प्रारंभिक स्क्रीनिंग साक्षात्कार और अंतिम चयन साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹300/- है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए और ऑनलाइन भुगतान की रसीद भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखनी होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन