IDBI recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आईडीबीआई बैंक कल यानी 25 दिसंबर को विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IDBI recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान 86 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
- उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - (ग्रेड डी): 1
- सहा. महाप्रबंधक (एजीएम) - (ग्रेड सी): 39
- मैनेजर - (ग्रेड बी): 46
IDBI recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है।
आईडीबीआई भर्ती 2023 आयु सीमा
- उप महाप्रबंधक, ग्रेड 'डी' पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
- सहायक महाप्रबंधक, ग्रेड 'सी' पद के लिए न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
- मैनेजर-ग्रेड 'बी' पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं है एक भी मस्जिद