1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. भारतीय सेना में निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

भारतीय सेना में निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 29, 2023 06:27 am IST

भारतीय सेना ने 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार टीजीसी 139 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Indian Army Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर कर रहे उमम्मीदवार इधर ध्यान दें। भारतीय सेना की तरफ से विभिन्न पदों(139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स) पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता ये रहा- joinidianarmy.nic.in

लास्ट डेट

नोटिफिकेशन में मौजूद जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2023 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि से पहले ही अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 30 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

  • सिविल: 7 पद
  • कंप्यूटर साइंस: 7 पद
  • इलेक्ट्रिकल: 3 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 4 पद
  • मैकेनिकल: 7 पद
  • विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 2 पद

कितनी होगी सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्शन होने पर लेफ्टीनेंट पद के मुताबिक 56100 से लेकर 1, 77, 500 रुपये तक सैलरी मिलेगी 

पात्रता मापदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अपेक्षित इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर चुके हैं या इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं। 

अधिक जानकारी के  लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: सामान्य वर्ग को 2024 में MBBS करने के लिए NEET में कितने अंक चाहिए
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन