अगर आप इंडियन ओवरसीज बैंक में एलबीओ भर्ती(लोकल बैंक ऑफिसर) के लए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ओरसीज बैंक एलबीओ भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 31 मई 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- तमिलनाडु- 260 पद
- ओडिशा- 10 पद
- महाराष्ट्र- 45 पद
- गुजरात- 30 पद
- पश्चिम बंगाल- 34 पद
- पंजाब- 21 पद
कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर वाले टैब पर जाना होगा।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर जाना होगा।
- अब अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिशन करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगीर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (केवल सूचना शुल्क) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा मे कहें तो मिनिमम एज 20 साल और मेक्सिमम एज 30 साल।
- संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक