1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NICL AO भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या है मेक्सिमम एज लिमिट? पढ़ लें यहां डिटेल

NICL AO भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या है मेक्सिमम एज लिमिट? पढ़ लें यहां डिटेल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 15, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 02:55 pm IST

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 200 से अधिक AO पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी NICL ने प्रशासनिक अधिकारी(AO) पद पर भर्ती  निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2025 है। वहीं, इसके लिए शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख भी 3 जुलाई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 266 पदों को भरा जाएगा, जिनको स्पेशलिस्ट और जनरलिस्ट में विभाजित किया गया है। स्पेशलिस्ट पदों में डॉक्टर, कानूनी पेशेवर, वित्त विशेषज्ञ, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और ऑटोमोबाइल इंजीनियर शामिल हैं।  

आधिकारिक अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार, फेज 1 की परीक्षा संभवत: 20 जुलाई(टेंटेटिव एग्जाम डेट) को आयोजित की जाएगी। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवदेन करने की मेक्सिमम एज लिमिट क्या है, तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एज लिमिट?

अभ्यर्थी की आयु सीमा 1 मई, 2025 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.05.1995 से पहले तथा 01.05.2004 के बाद नहीं हुआ हो (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट 21 वर्ष है और मेक्सिमम एज लिमिट 30 वर्ष है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एग्जाम पैटर्न?

  • इस भर्ती के लिए दो फेजों में परीक्षा होगी, फेज 1, फेज 2।  प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षण (बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न) शामिल होंगे, जो ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे (सभी विषयों के लिए लागू)। यह परीक्षा 60 मिनट की अवधि की होगी जिसमें 3 खंड होंगे (प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय के साथ)।
  • मुख्य परीक्षा में 250 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न) और 30 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों परीक्षाएँ ऑनलाइन होंगी। उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप करके वर्णनात्मक परीक्षा का उत्तर देना होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद, वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों के संयुक्त अंतिम अंक ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ परीक्षण) और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन