1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SAIL में डिप्लोमा और ITI पास के लिए निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

SAIL में डिप्लोमा और ITI पास के लिए निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

 Published : Nov 03, 2022 07:09 am IST,  Updated : Nov 03, 2022 07:09 am IST

ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस खबर से जुड़ी ज्य़ादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें डिटेल्स।

SAIL में डिप्लोमा और ITI पास के लिए भर्ती- India TV Hindi
SAIL में डिप्लोमा और ITI पास के लिए भर्ती Image Source : WWW.APPRENTICESHIPINDIA.GOV.IN

नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में काम करने का सुनहरा मौका है। SAIL ने डिप्लोमा पास और ग्रेजुएट के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (SAIL Recruitment 2022) के जरिए कुल 261 अप्रेंटिस पदों को हायरिंग की  जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर उसके बाद portal.mhrdnats.gov.in पर अप्लाई करना होगा। ध्यान दें, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

SAIL Rourkela Recruitment 2022 Notification 

वैकेंसी डिटेल

कुल अप्रेंटिस पद- 261

टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 107 पद
ट्रेड अप्रेंटिस- 113 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 41 पद

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही बता दें कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन शुरू होने की तारीख- 25 अक्टूबर 2022
आवेदन की अंतिम तारीख- 30 नवंबर 2022

क्वालिफिकेशन

इन ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास ITI, डिप्लोमा या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। इन भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

चयन

इन अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की संबंधित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन