1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Teacher Recruitment 2023: इस राज्य में 5 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2023: इस राज्य में 5 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Oct 27, 2023 09:41 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 09:41 pm IST

Teacher Recruitment 2023: टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। तेलंगाना में निकली शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करे दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Teacher Recruitment 2023: तेलंगाना में टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है।  स्कूल शिक्षा निदेशक, तेलंगाना की तरफ से टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 28 अक्टूबर 2023 को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे टीएस डीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान के जरिए कुल 5089 पदों को  भरा जाएगा। इनमें-
स्कूल सहायकों (एसए)
माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (एसजीटी)
भाषा पंडितों (एलपी) 
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) 

टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले टीएसडीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in पर जाएं।
  • इसेक बाद होम पेज पर उपलब्ध टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा स्थगित
बता दें कि लिखित परीक्षा जो 21 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली थी, वो 30 नवंबर 2023 को आम विधानसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई है। नई तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: क्या है स्काई बस सर्विस? जानें 
UPSC CDS I Final Result: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक सें करें चेक 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन