1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSC ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ लें यहां जरूरी डिटेल्स

UPSC ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ लें यहां जरूरी डिटेल्स

 Published : Sep 13, 2025 11:32 am IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:32 am IST

यूपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के लिए जरिए कुल 213 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता: 5 पद
  • अतिरिक्त विधि सलाहकार: 18 पद
  • सहायक सरकारी अधिवक्ता: 1 पद
  • उप सरकारी अधिवक्ता: 2 पद
  • उप विधि सलाहकार: 12 पद
  • व्याख्याता (उर्दू): 15 पद
  • चिकित्सा अधिकारी: 125 पद
  • लेखा अधिकारी: 32 पद
  • सहायक निदेशक: 3 पद

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है। वहीं, बाकी सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन